https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत इन चार नेताओं के घर ED की छापेमारी, भारी संख्या में सीआरपीएफ तैनात

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सुबह से ही ED की बड़ी कार्रवाई चल रही है. ED चार जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी शामिल हैं. ED की टीम ने सुबह-सुबह लखमा के ठिकानों पर छापेमारी की है. इसके साथ ही अन्य नेताओं के घरों पर भी छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है. हालांकि ED की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

सुकमा में हो रही है छापेमारी

दरअसल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह निवास नगरास समेत 4 जगहों पर छापेमारी की गई है. ED यह छापेमारी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ठेकेदार RSSB के घर पर कर रही है. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. कवासी लखमा कोंटा से विधायक रह चुके हैं।  

भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात

वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में ईडी ने कुछ दिन पहले ही केस दर्ज किया था। संभवत: उसी मामले में कार्रवाई हो रही है। यह छापेमारी सुकमा और रायपुर में की जा रही है। इस छापेमारी को डीएमएफ फंड घोटाले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि ईडी इस मामले में लंबे समय से कार्रवाई कर रही है। आबकारी घोटाले में कई लोग जेल में भी हैं। साथ ही समय बीतने के साथ जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। ईडी की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button