उत्तराखंड
Trending

महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विधानसभा भवन देहरादून में कार्यक्रम

 महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आज विधानसभा भवन देहरादून में अयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी कार्मिकों द्वारा रामधुन भी गायी गई|

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को गांधी जयंती की बधाई देते हुए उनके मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आंदोलन किया। उन्होंने अंहिसा के सिद्धान्त पर जनता को नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम और नवभारत के निर्माण में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव हेम पंत, सयुक्त सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, उप सचिव नरेंद्र रावत, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे|

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button