उत्तराखंडकृषि एवं किसान
Trending

मुख्यमंत्री ने सुनी किसानों की समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और उनके उचित समाधान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की ज़्यादातर आबादी कृषि एवं इससे संबंधित कार्यों पर निर्भर है। राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि, बागवानी के साथ औषधीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को ₹3 लाख रूपए और महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश चौहान, प्रवक्ता चौधरी धर्मेन्द्र मलिक, श्री रवीन्द्र सिंह राणा, श्री सलविन्द्र सिंह कलसी, श्री राजबीर सिंह, श्री विक्रम सिंह गोराया, श्री कर्मजीत सिंह एवं श्री जगपाल सिंह उपस्थित थे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button