https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

चिरायु अस्पताल के कर्मचारियो में हुआ विवाद

आरोपी ने ऑपरेशन औजार से चेहरे पर किया वार

भोपाल। चिरायु अस्पताल के एक कर्मचारी ने मरीज के पलंग को शिफ्ट करने की बात पर लेकर हुए विवाद में अस्पताल के अन्य कर्मचारी के चेहरे पर आपरेशन के औजार से चेहरे पर वार कर उसे घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर खजूरी सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार फरियादी बंटी मालवीय पिता शांतिलाल मालवीय (23) ने बताया कि वह थाना इलाके में स्थित बैरागढ़ कला में रहता है, और चिरायु अस्पताल में साफ-सफाई का काम करता है। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह अस्पताल में पोछा लगा रहा था। उसी समय अस्पताल में ही काम करने वाला आरोपी निक्की वहॉ आया और उससे वहॉ रखे मरीज का पलंग लेकर जाने का कहने लगा। बंटी ने उससे कहा कि अभी वह सफाई कर रहा है, सफाई के बाद वह पलंग को शिफ्ट कर देगा। उसके जवाब पर निक्की भड़क गया और उससे अनाप-शनाप बातें कहनी शुरु कर दी। बंटी ने जब उसका विरोध किया तब उनके बीच कहासूनी शुरु हो गई। इसी बीच आरोपी ने वहॉ रखा आपरेशन में काम आने वाला औजार उठाकर उसके चेहरे पर मार दिया। हमले में बंटी को गंभीर चोट आई है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button