https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडसामाजिक
Trending

चौपाल में हुई गांव की समस्याओं पर चर्चा

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज बंशीधर तिवारी आज सुराज दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के थानों तथा टिहरी के कुढारना गांव में आयोजित चौपाल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत थानों में उपस्थित लोगों के साथ #MannKiBaat ibaat कार्यक्रम को सुना। महानिदेशक तिवारी ने ग्राम सभाओं में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के मध्य जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से गांव की समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम पंचायत थानों में पानी की समस्या के बारे में बताये जाने पर उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूह से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में प्रतिभाग करने के लिए श्रीमती सुरुचि मनाली को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों से आजीविका सुधार के लिए गौपालन एवं पंचायत में गेस्ट हाउस बनाने की बात कही।
महानिदेशक शिक्षा एवं सूचना  तिवारी ने ग्रामवासियों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा के प्रति जागरूकता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि विकास से जुड़ा विषय है। अतः सभी को गांवों की आर्थिकी के विकास पर ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी (पं) श्रीमती सुरुचि मनाली, ग्राम प्रधान श्रीमती बबीता तिवारी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button