https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

विभागों में लंबित फाइलों को लेकर धामी के सख्त निर्देश

लंबित फाइलों का संज्ञान मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिया जाएगा

 सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमें औद्योगिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाए जाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सचिव अपने विभागों की रिक्तियों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। जिसमें सभी विभागों के कुल पदों का विवरण, वर्तमान में कार्यरत एवं रिक्त पदों का पूरा विवरण शामिल हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये विभागों की फाइलें शासन स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संज्ञान लिया जाएगा। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किये जाए, यह सुनिश्चित करना भी विभागीय अधिकारियों का दायित्व है, इसके लिए विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार लाने होंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, डीजीपी श्री अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक श्री विनोद कुमार सिंघल, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button