https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
राजनीति

पीएम मोदी की महाराष्ट्र में 4 दिनों में 9 सभाएं और एक रोड शो

मुंबई। आगामी 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होने वाला है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार जोर शोर से शुरू है। भाजपा ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में महायुति के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए चार दिनों में नौ प्रचार सभाओं को संबोधित करेंगे और एक रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री का महाराष्ट्र का चुनावी दौरा शुक्रवार 8 नवंबर को धुले और नासिक में सभाओं के साथ शुरू हुआ। आज शनिवार 9 तारीख को पीएम मोदी अकोला और नांदेड़ में सभा करेंगे। पुणे में रोड शो से पहले पीएम मोदी मंगलवार, 12 नवंबर को चिमूर और सोलापुर में जन सभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि गुरुवार, 14 नवंबर को वह संभाजीनगर, रायगढ़ और मुंबई में चुनाव प्रचार सभाओं को संबोधित करेंगे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button