https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि उत्तराखण्ड की आस्था, श्रद्धा और चारधाम यात्रा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या संदिग्ध सामग्री को साझा करने से परहेज़ करें।

चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः सुचारू

सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक वीडियो और सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः सुचारू हैं और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं। भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति (Char Dham Yatra 2026) अपनाई गई है, ऐसे किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 निगरानी

उत्तराखण्ड सरकार की सक्षम एजेंसियां द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 निगरानी की जा रही है। असत्य और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक (Char Dham Yatra 2026) संचालित हो रही हैं। बेहतर यात्री सुविधाएं, मजबूत स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा और डिजिटल मॉनिटरिंग से हर श्रद्धालु को सहज व सुगम दर्शन सुनिश्चित हो रहे हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button