https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विपक्ष के नेता ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र का आज यानी शुक्रवार को आखिरी दिन है. सुबह 11 बजे से शुरू हुए सत्र की शुरुआत से पहले ही कांग्रेस का हंगामा देखने को मिल रहा है. कांग्रेस संसद में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोल रही है. 

विपक्ष का हंगामा एमपी-पीएससी के मुद्दे पर भी देखने को मिला. आपको बता दें कि, इस मामले में भी छात्र पिछले दो दिनों से एमपी-पीएससी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं. छात्र पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button