https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

21 महीने में जप्त की गई डेढ़ करोड़ की अवैध शराब पर चला बुलडोजर

भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत की 45 हजार लीटर अवैध शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट कर दिया गया। अफसरों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की। आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि नष्ट की गई यह शराब 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच जब्त की गई थी। जिसमे कुल 9793 प्रकरण बने थे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश के बाद शुक्रवार को आबकारी विभाग ने कार्रवाई शुरू की, जो तीन घंटे तक चली। डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरजी भदौरिया, अमिताभ जैन, वर्षा उईके आदि ने यह कार्रवाई की

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button