https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में शराब दुकान के गार्ड को गोली मरकर 78.41 लाख लूटे, हमलावर 10 घंटे बाद भी बेसुराग

जांजगीर-चांपा।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बाइक सवार दो बदमाश गार्ड को गोली मारकर 78.41 रुपये लूटकर फरार हो गए। यह रकम शराब की दुकानों से कलेक्शन कर वैन में रखी गई थी। लूट के 10 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं, तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खोखरा गांव में शराब की दुकान के बाहर हुई। वैन में तीन लोग सवार थे, जो शराब की दुकानों से धन संग्रह कर खोखरा गांव की दुकान पर पहुंचे थे। कर्मचारी और ड्राइवर दोनों दुकान के अंदर चले गए और गार्ड वाहन के पास खड़ा था। अचानक बाइक से दो जवान पहुंचे और गार्ड के पैर में गोली मार दी और वाहन में रखे रुपये से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button