देश-विदेशफीचर्ड न्यूज़
Trending

आज से अग्नि “पंचक” शुरू भूलकर भी ना करें यह कार्य

मनुष्य को जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। कई बार पूर्ण निष्ठा व लगन से किए गए कार्य में भी हानि उठानी पड़ती है ऐसे में हो सकता है कि वह कार्य आपने अशुभ समय में शुरू किया हो ।ऐसा ही अशुभ समय अर्थात पंचक आज महाशिवरात्रि 1 मार्च के दिन 4:32 से शुरू हो गया है और जो 6 मार्च 2022 को प्रातः 2:30 तक चलेगा।
ज्योतिष के अनुसार जब चंद्रमा कुंभ व मीन राशि में होता है उस समय को अशुभ समय अर्थात पंचक कहते हैं और जो कि यह पंचक मंगल के दिन प्रारंभ हो रहा है इसलिए इसे अग्नि पंचक नाम से जाना जाता है इस अवधि में भूलकर भी कोर्ट कचहरी, कानूनी विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, मंगल के कार्यों से दूर रहना चाहिए ,कोई भी नया निर्माण कार्य शुरू नहीं करना चाहिए, किसी भी तरह के मशीनरी वाले कार्य को इस अवधि में शुरू नहीं करना चाहिए। क्रोध और अहंकार को अपने जीवन से हटाकर मधुरता के साथ दूसरों से बातें करनी चाहिए।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button