उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

केदारनाथ की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

केदारनाथ की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

देहरादून 30 नवंबर 2024: उत्तराखंड विधानसभा देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर केदारनाथ की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आशा नौटियाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केदारनाथ का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उनका कहना है कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए आशा नौटियाल को बधाई एंव शुभकामनाएं दी हैं।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button