https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों का नाम परिवर्तन का किया अनुमोदन

*मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों का नाम परिवर्तन का किया अनुमोदन*

देहरादून 30 जनवरी 2026 :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्तावों के अनुसार बागेश्वर जिले के काण्डे थपलिया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह गडिया मोटर मार्ग, करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व. रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग और बिलखेत गैराड़ मोटर मार्ग (कलनाबैण्ड पंतक्वैराली मोटर मार्ग) का नाम स्व. श्री हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button