https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक

क्या आपकी रसोई की दिशा खा रही है आपकी तरक्की? बस 1 बदलाव और चमक सकती है किस्मत!

हमारे घर में हर कोना किसी न किसी तरीके से हमारी लाइफ को प्रभावित करता है. खासकर रसोई, जिसे घर का दिल माना जाता है. क्या आप जानते हैं कि रसोई की दिशा और सजावट में छोटी-सी गड़बड़ी भी आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) ला सकती है? तो क्यों न हम फेंगशुई के कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनाएं, जिससे आपका रसोई ना सिर्फ आकर्षक बनेगा, बल्कि आप घर में समृद्धि आ सकती है, तो आइए, जानते हैं फेंगशुई के कुछ बेहतरीन टिप्स जो आपकी रसोई को और भी खास बना सकते हैं…

रसोई को बनाएं पॉजिटिव और हेल्दी
इस दिशा में न बनवाएं रसोई घर: क्या आपने कभी सोचा है कि रसोई की दिशा भी हमारी जिंदगी में कितना बड़ा फर्क डाल सकती है. फेंगशुई के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई बनवाना सही नहीं होता. ये दिशा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है. सबसे सही दिशा है दक्षिण-पूर्व या पूर्व, जो अग्नि तत्व से जुड़ी हुई है. बता दें कि ऐसी मान्यता है कि इन दिशाओं में रसोई होने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.

रसोई घर का दरवाजा: कभी भी रसोई का दरवाजा मुख्य द्वार के सामने नहीं होना चाहिए. अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो ये घर में दरिद्रता का कारण हो सकता है. दरवाजे का रंग पीला या नारंगी होना शुभ माना जाता है. इन रंगों से धन और समृद्धि आकर्षित होती है, तो अगली बार जब रसोई का दरवाजा डिजाइन करें, तो इन बातों का ध्यान रखें.

चूल्हे की दिशा: रसोई में चूल्हे की दिशा का भी बहुत महत्व है. फेंगशुई के अनुसार, चूल्हा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए. यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी हुई है और चूल्हा आग का प्रतीक है. ध्यान रखें कि चूल्हा और सिंक एक-दूसरे के सामने न हों क्योंकि इससे घर में कलह की संभावना बढ़ सकती है.

 सिंक की दिशा: सिंक को हमेशा उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. दक्षिण दिशा में सिंक रखना सही नहीं होता, क्योंकि ये अग्नि और जल का संयोजन बनाता है, जो फेंगशुई में शुभ नहीं माना जाता.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button