https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

भारत का ऑपरेशन सद्भाव…….म्यांमार को 32 टन राहत सामग्री भेजी

नई दिल्ली । भारत ने एक सैन्य परिवहन विमान से म्यांमार को 32 टन राहत सामग्री भेजी है। यह राहत सामग्री तूफान से प्रभावित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की सहायता के लिए दो दिन पहले शुरू किए गए ऑपरेशन सद्भाव के तहत भेजी गई। तूफान यागी से म्यांमार, लाओस और वियतनाम के विभिन्न हिस्से भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। भारत पहले ही वियतनाम और लाओस को राहत सामग्री भेज चुका है।
भारत ने आईएनएस सतपुड़ा के द्वारा म्यांमार को राशन, कपड़े और दवाइयों सहित 10 टन सहायता भेजी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन सद्भाव जारी है, भारत ने म्यांमार को सहायता की दूसरी खेप भेजी है। उन्होंने कहा कि वायुसेना का विमान म्यांमार के लोगों के लिए स्वच्छता किट व दवाओं सहित 32 टन राहत सामग्री ले जा रहा है।  जायसवाल ने कहा कि नौसेना म्यांमार के लिए अतिरिक्त 10 टन राशन ले जा रही है। ऑपरेशन सद्भाव आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ) क्षेत्र में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) में योगदान के भारत के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। इसके अलावा, भारत ने हाल में पड़े सूखे से निपटने में मदद के लिए नामीबिया को आज 1000 मीट्रिक टन चावल भेजा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button