https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

 युक्त टीम ने अवैध धान परिवहन करने वाले पर की जब्ती की कार्रवाई

एमसीबी।  केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के जानकारी अनुसार विगत दिवस छेरता धार पसौरी बेरियर में सायं 8ः45 बजे निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह के द्वारा मध्य प्रदेश से सीमा अनिल चक्रधारी पिता भण्डारी लाल चक्रधारी निवासी बंधवा टोला तहसील कोतमा जिला अनूपपुर के द्वारा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 ए ए 1683 में 108 बोरी बिना अनुमति के अवैध धान परिवहन करने पर जब्ती की कार्यवाही की गयी। जिसका पंचनामा तैयार कर जब्त की गयी धान को धान खरीदी केन्द्र डोडकी प्रभारी के सुपुर्द किया गया। इस जब्ती की कार्यवाही में राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। तहसीलदार के सी. जाटवर, थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव, राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक ललित यादव एवं पटवारी सूरज किस्पोट्टा का विशेष योगदान रहा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button