https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दन्तेवाड़ा में ‘लोन वर्राटू’ से प्रभावित होकर तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा

दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें से दो माओवादियों पर दो-दो लाख रुपए का ईनाम है. आत्मसमर्पित माओवादी दरभा डिवीजन के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय सदस्य थे.

आत्मसमर्पित माओवादी नंदू माड़वी विगत 6-7 वर्षों से प्लाटून नम्बर 24 में सक्रिय था. माओवादी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दो लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था. आत्मसमर्पित माओवादी हिड़मा माड़वी विगत एक वर्ष से प्लाटून नम्बर 24 का सदस्य/डीव्हीसी सचिव जगदीश के गार्ड के पद पर सक्रिय था.

इनके साथ तीसरे माओवादी देवा हेल्मा पिता बुधराम हेल्मा ने भी आत्मसमर्पण किया है. इन माओवादियों को मिलाकर लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 204 ईनामी सहित कुल 880 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेगी ईनाम राशि
बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाले ईनाम नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के साथ ईनाम की राशि भी प्रदान की जाती है. इस लिहाज से आत्मसमर्पण करने वाले नंदू माड़वी और हिडमा माड़वी को सवा दो लाख रुपए मिलेंगे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button