https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

कालरात्रि माँ की पूजा में उमड़े श्रद्धालु, माता की जयकीरों से गूंज उठा श्रीराम मंदिर प्रांगण

रायपुर

राजधानी सहित पूरा छत्तीसगढ़ में शारदीय नवरात्रि की अराधना में डूबा हुआ है। शांति नगर में स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में श्रीराम दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है जहां कालरात्रि माँ की पूजा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालू उमड़ पड़े और पूरा मंदिर प्रांगण माता की जयकारों से गूंज उठा। वैसे मां कालरात्रि को काली, महाकाली, भद्रकाली और भैरवी के नाम से भी जाना जाता है और मां कालरात्रि अपने भक्तों को नकारात्मक शक्तियों और गुप्त शत्रुओं से बचाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बेहद उग्र दिखने वाली देवी कालरात्रि का मन बहुत ही निर्मल है। ऐसे में जो साधक उनकी विधि अनुसार पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं उन्हें मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पंडित पंडा ने बताया कि जो भक्त मां की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं और कठिन व्रत का पालन करते हैं मां उनकी सारी इच्छा पूरी करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा रात में ज्यादा शुभ मानी जाती है। इस अवसर पर श्रीराम दुर्गा उत्सव समिति शांति नगर के सदस्य एंव कॉलोनी के गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button