
7 सितंबर के मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
देहरादून, 5 सितंबर 2026। भाजपा की कथित नफरत, जातीय विभाजन एवं सामाजिक वैमनस्य की राजनीति के खिलाफ तथा हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के मंच के कथित शुद्धिकरण, कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमों एवं इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर 7 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर कांग्रेसजनों एवं आम जनता से 7 सितंबर को परेड ग्राउंड पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने का आह्वान किया।



