उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

भीमताल में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 वयस्क और 01 ड्राइवर) को किया गया रेस्क्यू

भीमताल में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 वयस्क और 01 ड्राइवर) को किया गया रेस्क्यू

 

नैनीताल 11 जनवरी 2026: भीमताल के बोहरकून में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों के बचाव ओर राहत कार्य हेतु “एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०” के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन ?

ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 वयस्क और 01 ड्राइवर) को किया गया रेस्क्यू !

दुर्घटना में चोटिल 02 वयस्क और 16 बच्चों को CHC भीमताल में कराया गया उपचार जिनमें से 04 बच्चों को अन्य परीक्षण और उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से भेजा STH हल्द्वानी !

श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ भवाली के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस, SDRF, स्थानीय फायर यूनिट्स की टीमें मौके पर ,!

▫️आज सायं 5.30 बजे दिल्ली से भीमताल घूमने जा रहे यात्री वाहन (टेंपो ट्रैवलर) की भीमताल के बोहरकून से 40 मीटर खाई में गिर गया। जिसमें 27 यात्री (01 ड्राइवर 24 बच्चे और 02 वयस्क) सवार थे। टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 02 वयस्क और 16 बच्चों को चोटे आई हैं। पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। चोटिल बच्चों को उपचार हेतु स्थानीय CHC भीमताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। उक्त घायल बच्चों में से गंभीर घायल 04 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से STH हल्द्वानी भेजा गया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button