कानून व्यवस्था का सवाल उठाकर कांग्रेस कर रही डेमोग्राफी से ध्यान भटकाने की कोशिश: भट्ट

कानून व्यवस्था का सवाल उठाकर कांग्रेस कर रही डेमोग्राफी से ध्यान भटकाने की कोशिश: भट्ट
अपराधियों के खिलाफ प्रदेश मे जारी है जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी
प्रस्तावित एजुकेशन सिटी को लेकर कांग्रेस का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण
देहरादून 13 फरवरी 2026: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश मे चल रहे अवैध अतिक्रमण और डेमोग्राफी चेंज के खिलाफ कार्यवाही से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। सरकार ऐसे किसी भी मंसूबे को कामयाब नही होने देगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सख़्त कार्यवाहियों से डेमोग्राफ़ी बदलने वालों के मंसूबों पर फिर पानी फिर गया है। सख़्त धर्मांतरण क़ानून
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए गए अभियान से देवभूमि की छवि ख़राब करने वालों को रोका गया तथा कांग्रेस का इरादा तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का था, लेकिन मुख्यमंत्री धामी के सख्त रूख के चलते डेमोग्राफी बदलाव को रोकने के प्रयासों का प्रभाव धरारतल पर दिखने लगा है। जिसे कांग्रेस पचा नही पा रही है।
भट्ट ने कहा कि डाकपत्थर में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी को लेकर कांग्रेस का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है।
लैंड जिहादियों के लिए कांग्रेस एजुकेशन सिटी का विरोध कर रही है। मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पैरोकारों को आधुनिक शिक्षा रास नहीं आ रही है। राज्य के विकास से अधिक उनकी चिंता लैंड जिहादियों की है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि डाकपत्थर में जिस जमीन पर उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड एजुकेशन सिटी विकसित करने जा रहा है, उसे लेकर कांग्रेस को परेशानी है। एजुकेशन सिटी के बावजूद वहां भविष्य की जल विद्युत परियोजनाओं से जुड़े कामों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। इस जमीन को धामी सरकार ने एक अभियान चला कर लैंड जिहादियों से खाली कराया है। कांग्रेस को न जल विद्युत परियोजनाओं की चिंता है, न ही राज्य के नौनिहालों के भविष्य की, उसकी प्राथमिकता में सिर्फ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और लैंड जिहादियों के हित हैं।
उन्होंने कहा कि एजुकेशन सिटी बनने से उत्तराखंड देश में शिक्षा का हब बनेगा। न सिर्फ डाकपत्थर क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरे उत्तराखंड को एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिलेगी। भाजपा सरकार देश को आगे बढ़ाने को शिक्षित युवा तैयार कर रही है। दूसरी ओर हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस की प्राथमिकता में सिर्फ मुस्लिम यूनिवसिर्टी और लैंड जिहादी हैं। यही वजह है, जो जहां भी लैंड जिहादियों के खिलाफ धाकड़ धामी सरकार कार्रवाई करती है, कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण की राजनीति की दुकान सजाने पहुंच जाती है। कांग्रेस खुद अल्पसंख्यक वर्ग को शिक्षित होने देना नहीं चाहती। वो नहीं चाहती की ये वर्ग शिक्षित हो। कांग्रेस ने हमेशा उस वर्ग को अशिक्षित रखने का प्रयास किया। यही वजह है, जो जहां भी उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की बात आती है, तो कांग्रेस किसी न किसी रूप में विरोध शुरू कर देती है। अपनी खो चुकी सियासी जमीन को बचाने को कांग्रेस किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसके लिए उसे लैंड जिहादियों से हाथ मिलाने से भी परहेज नहीं है।
उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कॄति के सरंक्षण और डेमोग्राफी की हिफाजत के लिए सरकार के द्वारा उठाये जा रहे कदम कांग्रेस को रास नही आ रहे है। इसी कारण कांग्रेस लगातार मुद्दे बदल रही है। धामी सरकार आम जन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी हाल मे राज्य वासियों के हितों से खिलवाड नही होने देगी।



