https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिकस्वास्थ्य
Trending

स्वास्थ्य विभाग पर कांग्रेस ने उठाये सवाल

 

स्वास्थ्य विभाग पर कांग्रेस ने उठाये सवाल

देहरादून 4 अक्टूबर 2025: कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग में मशीनों की खरीदारी व टेंडर प्रक्रिया सहित विभाग में ट्रांसफर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी की उत्तराखंड का स्वास्थ्य महकमे में बड़े स्तर पर गड़बड़ियों की जा रही हैं। खून की जांच करने वाली व्हेन फाइंडर मशीन को उसके वास्तविक दाम से कई अधिक कीमत पर खरीदा गया है जो की साफ-साफ भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। सीटी स्कैन की मशीन का 30 करोड़ का भुगतान बिना मशीन को चालू किए ही कंपनी को कर दिया गया जो की टेंडर की शर्तों के विरुद्ध है। 60 करोड़ की लागत से खरीदी गई एमआरआई मशीन टेंडर प्रक्रिया में भारतीय कंपनी ASME को दरकिनार कर चीनी कंपनी को ठेका दिया गया जो कि खुद भारतीय जनता पार्टी के मेक इन इंडिया मिशन को ठेंगा दिखाता है। करन माहरा ने अजय भट्ट के पत्र का जिक्र करते हुए हल्द्वानी में मंडी परिषद द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाएं। बद्री केदार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए खरीदी गई करोड़ों रुपए की मशीने धूल फांक रही हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी स्वास्थ्य विभाग के ट्रांसफर प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सभी विभाग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।स्वास्थ्य ,सहकारिता में ट्रांसफर और नौकरियों को रेट फिक्स हैं, ओपन यूनिवर्सिटी में भर्ती से लेकर प्रधानाचार्य के पदों तक पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। करन माहरा व गणेश गोदियाल जल्द ही स्वास्थ्य विभाग पर एक और प्रेसवार्ता कर बड़ा खुलासा करेंगे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button