राज्य आंदोलन के शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

राज्य आंदोलन के शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून 1 नवंबर 2025: उत्तराखंड राज्य गठन आंदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य गठन के दौरान जिन्होंने अपना बलिदान दिया है उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। हालांकि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल भी खड़े किए हैं। उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती समारोह के तहत उत्तराखंड कांग्रेस ने भी कई कार्यक्रम तय किए हैं। इसके तहत उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम कांग्रेसियों ने देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथी अब 14 नवंबर तक की कई कार्यक्रम भी कांग्रेस ने तय किए हैं। राज्य स्थापना के रजत जयंती पर्व पर कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने 25 वर्षों के सफर पर भी चर्चा की।



