https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

कांग्रेस ने पैसे देकर करवाया सर्वे, अब प्रदेश में फैला रहे हैं भ्रम:भट्ट

देहरादून 3 सितंबर 2025

 कांग्रेस ने संस्था को पैसे देकर प्रदेश में किया है भ्रम फैलाने का काम

एक निजी सर्वे कंपनी द्वारा समाचार पत्रों में नारी 2025 शीर्षक के साथ एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है जिसमें महिला सुरक्षा के आधार पर देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में दिखाया गया है।   प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय कूच किया। वही कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ मिट्टी के बर्तन में गोबर लेकर आए थे और उन्होंने भाजपा के शुद्धि की बात कही। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस कूच को फ्लॉप बताते हुए कहा कि गोबर उठाने वाले का भी कुछ नाम होता है उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे शक है कि कांग्रेस जिस विषय को लेकर प्रदर्शन कर रही है उस संस्था को पैसे देकर कांग्रेस ने ही सर्वे कराने का काम किया है और प्रदेश में इस प्रकार के मैसेज फैलाने का काम कांग्रेस द्वारा किया
किया जा रहा है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button