https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

लावा नदी में 4 ट्रेक्टर रेत अवैध परिवहन करते जब्त किया

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में आज जन सूचना के आधार पर लावा नदी डुमरटोली क्षेत्र में राजस्व तसीलदार मनोरा, खनिज इंस्पेक्टर जशपुर और पुलिस विभाग मनोरा के द्वार  संयुक्त जांच किया गया जिसमें 04 ट्रेक्टर खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाया गया जांच टीम ने खनिज नियम के  तहत कार्यवाही करते हुए सभी को  जप्त कर पुलिस थाना कोतवाली जशपुर की अभिरक्षा मे रखा गया  सभी जप्ती वाहनो पर खान तथा खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम के  उल्लेखित प्रवाधानो के तहत अग्रिम कार्यवाहि की जाएगी। कार्यवाही के दूसरे दिन भी जांच जारी रही जांच के दौरान एक भी गाड़ी लगा हुआ नहीं पाया गया उक्त जांच ग्रामीणों के शिकायत के आधार पर की गई लगातार कुछ दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बाहर की ट्रैक्टर जाकर मनोरा अंतर्गत रेत घाटों से अवैध तरीके से खनन करके रेत ले जाया जा रहा है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button