उत्तराखंडखेल
Trending

उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को जीतने पर बधाई

ओडिशा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने पर बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भेंट की। इस अवसर पर यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखण्ड के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने टीम को ओडिशा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट टीम की सफलता से राज्य का मान तो बढ़ा ही, साथ ही इससे समाज में दिव्यांग जनों को प्रेरणा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश गड़िया, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गणेश शाह, उपाध्यक्ष श्री विजय रमोला, सचिव श्री उपेन्द्र पंवार, टीम के कप्तान श्री धन सिंह, उपकप्तान श्री धनवीर सिंह एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button