उत्तराखंड
Trending

अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास किए जाएं और राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए अप्रैल में राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के सबंध में बैठक की जाएगी। जिसमें सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी योजना बतायेंगे। जिन विभागों की अभी लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति कम है, वे वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इसे अधिकाधिक बढ़ाने के प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा, खनन एवं वन विभाग में राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के लिए विभागों को विशेष प्रयासों की जरूरत है। विभागीय सचिव राजस्व बढ़ाने के लिए नियमित समीक्षा करें। राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के लिए विभागों को ऑनलाइन सिस्टम पर अधिक ध्यान देना होगा। बैठक में वित्त मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर के. सुधांशु, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुदंरम, श्री दिलीप जावलकर, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button