https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

‘लवयापा’ की एक्ट्रेस खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग डेटिंग की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के एक्टिंग करियर की शुरुआत हो चुकी है. ओटीटी पर खुशी ने 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था. वहीं अब वे जुनैद खान के साथ ‘लवयापा’ से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं. इन सबके बीच खुशी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. रूमर्स हैं कि वे 'जिगरा' एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही है. अब खुशी ने अपनी लव लाइफ के बारे में एक चौंकाने खुलासा किया है.

बता दें कि जहां एक तरफ खुशी कपूर और वेदांग रैना के डेटिंग रूमर्स फैले हुए हैं वहीं एक्ट्रेस ने अब कन्फेस किया है कि उन्हें कभी भी प्रपोज नहीं किया गया. दरअसल कनेक्ट सिने के साथ एक रैपिड-फायर राउंड के दौरान, ख़ुशी से पूछा गया था कि वह किस रोमांटिक पल को अपने फोन पर कैद करना चाहेंगी. उन्होंने जवाब दिया, ''जरूरी नहीं, लेकिन अगर मुझे एक चीज चुननी हो, तो मुझे लगता है कि मैं एक प्रपोजल रखूंगी.'' जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी पिछले प्रपोजल ने उन पर कोई प्रभाव छोड़ा है, तो उन्होंने क्लियरली एक्सेप्ट किया, ''मुझे अभी तक प्रपोज नहीं किया गया है.''

दरअसल काफी समय से ऐसी अफवाहें हैं कि ख़ुशी कपूर अपने 'द आर्चीज़' के को-एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं. ख़ुशी और वेदांग को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है. हाल ही में वेदांग को ख़ुशी की पायजामा बर्थडे पार्टी में देखा गया था, जिसमें उनके सबसे अच्छे दोस्त शामिल हुए थे. उन्हें बोनी कपूर, ख़ुशी और उनकी गर्ल स्क्वाड के साथ पोज़ देते हुए भी देखा गया था. ख़ुशी और वेदांग अक्सर अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियाँ बटोरते हैं, हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसे कंफर्म नहीं किया है.”

कब रिलीज हो रही खुशी-जुनैद की लवयापा
खुशी कपूर जल्द ही लवयापा में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म जेन-जेड रिश्तों का एक नया रूप है, जिसमें कॉमेडी के साथ रोमांस का ब्लेंड है.जुनैद खान और ख़ुशी कपूर के अलावा, फिल्म में ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तन्विका पार्लिकर, किकू शारदा और कुंज आनंद जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित और फैंटम स्टूडियो और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस लवयापा 7 फरवरी, 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button