https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया हिंदी फिल्म ‘5 सितम्बर’ का पोस्टर लॉन्च, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, बड़े पर्दे पर दिखेंगी हसीन वादियां….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च किया। यह फ़िल्म पूर्णतः उत्तराखण्ड में फिल्माई गई है तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का सशक्त प्रयास है।

राज्य के युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति के तहत हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि अधिक से अधिक निर्माता–निर्देशक उत्तराखण्ड की धरती पर फिल्म निर्माण करें और राज्य के युवाओं को रोजगार और मंच प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की फ़िल्में न केवल उत्तराखण्ड की प्रतिभा को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि पर्यटन एवं सांस्कृतिक संवर्धन में भी सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह फ़िल्म दर्शकों के मन को छूने में सफल होगी। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर कुनाल शमशेर मल्ला, कलाकार संजय मिश्रा, बृजेन्द्र काला, ऋषभ खन्ना, भुवन खन्ना और दीपराज राणा मौजूद थे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button