उत्तराखंडस्वास्थ्य
Trending

नए कोरोना वैरीअंट को लेकर उत्तराखंड अलर्ट

विदेशों में कोरोना के निरंतर बढ़ते हुए मामलों को लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की थी जिसके मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य और स्वास्थ्य महानिदेशक के साथ सचिवालय में एक बड़ी बैठक की और उसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी दिशानिर्देश हैं वह सभी सीएमओ और सरकारी स्वास्थ्य महकमो को दे दिए गए हैं उसी क्रम में स्वाथ्य सचिव उत्तराखंड आर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी की गई पिछली बार की जो गाइड लाइन थी उसको कंटिन्यू किया जा रहा है और लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सामाजिक दूरी का पालन करवाया जाए इसके अलावा जो भी सार्वजनिक प्रतिष्ठान है वहां पर बिना मास्क के एंट्री प्रतिबंधित रहेगी आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सभी सीएमओ को और सीएमएस को यह निर्देश दिए गए हैं कि जो भी भीड़ भाड़ वाले इलाके हैं वहां पर सामाजिक दूरी का पालन कराना सुनिश्चित कराएं इसके अलावा मास्क का प्रयोग करने को प्रेरित किया जाए।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button