https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

शौर्य दिवस की तैयारियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने ली समीक्षा बैठक

26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से गांधी पार्क में

 

शौर्य दिवस की तैयारियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून, 24 जुलाई 2025:
कारगिल विजय दिवस, शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से गांधी पार्क, देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शौर्य दिवस को लेकर नोडल अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने सभी संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और समय से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर टेंट, बैरिकेडिंग, सीटिंग, स्टेज, सजावट, पेयजल की इत्यादि की व्यवस्था मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को समय से निमंत्रण पत्र प्रेषित किए जाए। शहीदों के परिजनों को कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था रखें। प्रमुख चौराहों पर देश भक्ति गीतों का प्रसारण किया जाए। नगर निगम को कार्यक्रम स्थल एवं आस पास सड़क एवं प्रमुख मार्गाे पर विशेष साफ सफाई, मोबाइल टॉयलेट एवं अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि 25 जुलाई को अपराह्न में सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि) ओम प्रकाश फस्वार्ण, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एसके साहनी, आरटीओ डॉ0 अनिता चमोला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button