https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

देहरादून रिटेल टेरिटरी द्वारा 15 डीईएफ डिस्पेंसर राष्ट्र को समर्पित

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून रिटेल टेरिटरी द्वारा 15 डीईएफ डिस्पेंसर राष्ट्र को समर्पित

देहरादून रिटेल टेरिटरी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 15 डीज़ल एग्ज़ॉस्ट फ्लूड (DEF) डिस्पेंसर राष्ट्र को समर्पित किए। यह पहल राजमार्ग एवं वाणिज्यिक परिवहन ग्राहकों को अधिक सुविधा, सटीक मात्रा एवं उच्च गुणवत्ता प्रदान करने हेतु उठाया गया कदम है।

कार्यक्रम एम/एस मयालका पेट्रोलियम, मालसी (मसूरी मार्ग) पर आयोजित हुआ, जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी श्री के. के. अग्रवाल, श्री योगेश लोले, टेरिटरी मैनेजर, श्री जितेन्द्र प्रजापति, टेरिटरी कोऑर्डिनेटर, श्री अमित कुमार, सेल्स ऑफिसर एवं श्री देवेंद्र पाटिल, इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित शहर के प्रमुख डीलर व BPCL अधिकारी उपस्थित रहे।

नया DEF डिस्पेंसर ग्राहकों को W&M स्टैम्प्ड मशीन से सटीक मात्रा, MAK AdBlue की स्थायी गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धी दरों पर बल्क आपूर्ति, रिसाव व अपव्यय की रोकथाम और लंबी दूरी के चालकों को विशेष सुविधा प्रदान करेगा।

यह पहल BPCL की ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता और देहरादून रिटेल टेरिटरी की ग्राहक-केंद्रित नवाचार में अग्रणी भूमिका को दर्शाती है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button