https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, 5 एकड़ शैक्षणिक भूमि मिलेगी

कबीरधाम/कवर्धा.

आज कवर्धा शहर में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा 53वां केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया। आज दोपहर के कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय समेत अन्य लोग शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में पीएम नरेन्द्र मोदी के गांरटी पर विकास कार्य किए जा रहे है। हमने जो वादे किए थे, सभी पूरे हो रहे हैं।

सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में हर माह 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक-एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। किसानों से भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के रेट में धान खरीदी किया। उन्होंने सभा में कुर्मी समाज के गौरवशाली इतिहास को लेकर जानकारी दी। समाज की मांग पर कबीरधाम जिले में 5 एकड़ सरकारी भूमि शैक्षणिक कार्य के लिए दिए जाने की घोषणा किया है। कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा शहर में 25 लाख रुपए की छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना की घोषणा किया। इस कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने भी संबोधित किया। वहीं  कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button