https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

जिस 300 करोड़ की फिल्म से यश मचाने जा रहे हैं धमाल, वो फंस गई है इस कानूनी पचड़े में

रॉकिंग स्टार यश के पास इस समय तीन बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनकी वो तैयारी कर रहे हैं। जिस फिल्म से वो वापसी करने जा रहे हैं, उसका नाम है- टॉक्सिक। गीतू मोहनदास की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में पता चला कि फिल्म के लिए एक भव्य सेट बनाया गया है। इसे 20 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। इसी बीच पता चला कि यश की फिल्म विवादों में घिर गई है। सेट बनाने के लिए पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा था। इस फिल्म से यश शानदार वापसी करने जा रहे हैं। इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मेकर्स ने फिल्म के लिए एक भव्य सेट बनाने की योजना बनाई थी। इसी बीच पीटीआई की एक रिपोर्ट सामने आई। जिसमें कहा जा रहा है कि जिस जगह पर टॉक्सिक का सेट बनाया गया था, उसका निरीक्षण किया गया है।

किस कानूनी पचड़े में फंसी है फिल्म?

हाल ही में खबर आई थी कि कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें, जिन्हें टॉक्सिक के सेट वाली वन भूमि पर पेड़ काटने की अनुमति है। पीटीआई के हवाले से यह भी कहा गया है कि एचएमटी ने अपने कब्जे में मौजूद वन भूमि को अवैध रूप से अलग-अलग सरकारी और निजी संस्थाओं को बेच दिया है. इस वजह से इस इलाके में गैर वानिकी गतिविधियां होती रहती हैं. सैटेलाइट इमेज में पेड़ों की अवैध कटाई देखी गई है. वन मंत्री ने यह भी कहा है कि पेड़ों की अवैध कटाई अपराध है. सेट बनाने के लिए काटे गए पेड़ों के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं. यह पता लगाने को कहा गया है कि अनुमति देने वाला अधिकारी कौन है. उसके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए. फिलहाल इसका असर फिल्म की शूटिंग पर नहीं पड़ा है. लेकिन विवाद शुरू हो गया है. यश की टॉक्सिक 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button