https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग

एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग

 

देहरादून 9 सितंबर 2024: एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर आज त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज के आवास का घेराव किया। ग्राम प्रधान संगठन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एक राज्य एक चुनाव व पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सतपाल महाराज का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोक दिया,रोके जाने से नाराज़ संगठन के लोगों ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। शिक्षा निदेशालय में धरना देने के उपरांत मुख्यमंत्री ने  पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज को संगठन से वार्ता के लिए कहा था परंतु अभी तक सतपाल महाराज द्वारा संगठन थे कोई वार्ता नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि यदि सरकार पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर जल्द कोई फैसला नहीं करती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button