https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक

तोड़ना तो दूर इस दिन छुएं भी नहीं तुलसी का पौधा, नहीं तो तरस जाएंगे सुख समृद्धि के लिए!

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. मान्यता है पूजा करने से परिवार में सुख और शांति आती है. भगवान की पूजा में कई चीजों का प्रयोग किया जाता है जिसे बहुत ही पवित्र माना गया है. इन पवित्र चीजों में तुलती के पौधे का विशेष महत्व होता है. पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, व्रत और त्योहार में तुलसी के पत्तों का प्रयोग अवश्य करते हैं. हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही शुभ पौधा माना गया है. तुलसी के पौधे का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि यह एक चमत्कारिक औषधीय पौधा भी है. इसका स्पर्श व इससे होकर आने वाली हवा बहुत लाभकारी है. घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं. शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है एवं सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व.

तुलसी के पौधे का महत्व

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है. इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और भगवान विष्णु को भी तुलसी बहुत प्रिय है.
    तुलसी के पौधे को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है. इसमें कई औषधीय गुण होते हैं. तुलसी के पत्तों में एंटीबायोटिक, एंटीफंगल, और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं.
    तुलसी के पत्तों को खाने से खून साफ़ रहता है और त्वचा और बाल स्वस्थ रहते हैं.
    तुलसी के पत्तों के रस को बुखार, ब्रोंकाइटिस, खांसी, पाचन संबंधी शिकायतों में देने से राहत मिलती है.
    तुलसी के पत्ते सांस की बदबू से छुटकारा दिलाते हैं.
    तुलसी के बीज संतान उत्पत्ति की समस्या में कारगर होते हैं.
    तुलसी के पौधे में वायु-शोधक गुण होते हैं.
    तुलसी के पौधे के आस-पास सकारात्मक ऊर्जा होती है.
    तुलसी के पौधे को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.
    तुलसी के पौधे के सामने रोज़ शाम को दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button