उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

आशा,आंगनबाड़ी,भोजन माताओं से धामी ने की मुलाकात

मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन

देहरादून 3 मार्च 2024:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से श्रीमती चित्रकला, श्रीमती लक्ष्मी पन्त, श्रीमती रंजना गुलेरिया, श्रीमती मनीषा राणा तथा श्रीमती सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से श्रीमती मोनिका उपस्थित रहे।
…………………..

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button