https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

रायपुर में सूने घर में चोरों ने कैश और किमती जेवरात पर हाथ साफ

रायपुर

राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरों ने एक बार फिर सूने घर को निशाना बनाया है. मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह के सूने घर में चोरों ने कैश और किमती जेवरात पर हाथ साफ किया है. वहीं शातिर चोर CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर के कुकरेजा फार्म हाउस इलाके में मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह का घर है. यहां मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए 2 लाख नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत CCTV का DVR चोरी कर शातिर चोर फरार हो गए.

घटना के दौरान अवधेश सिंह मुंबई में थे. मुंबई में CCTV मोबाइल से डिस्कनेक्ट होने पर पीड़ित ने छोटे भाई घर को कॉल कर देखने के लिए भेजा तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ है. अवधेश सिंह ने मामले में FIR दर्ज कराया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button