https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दिल्ली में तैयार किए जाएंगे 1000 से अधिक छठ घाट 

नई दिल्ली।  छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कमी न छूटे इसको लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को जल बोर्ड, बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचने के लिए अभी से ही छठ महापर्व को लेकर सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का त्यौहार है। ऐसे में ये त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मन सके और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठी मैया की उपासना कर सके इसको लेकर दिल्ली सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि इसकी तैयारियों में कोई कमी न छूटे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में छठ घाटों को लेकर तैयारियां शुरू करवा दें।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button