https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

की छात्रा अशिता यादव ने सीबीएसई क्लस्टर खेल स्पर्धा में जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार

कोरबा  कोरबा जिले की डीपीएस बालको में कक्षा 8वीं की छात्रा अशिता यादव ने तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार जीता है। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर रिले दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय सहित पुरे जिले का नाम रोशन किया हैं।
छात्रा अशिता यादव को यह उपलब्धि खेल शिक्षक एस.एन. शुक्ला के मार्गदर्शन में मिली है। अशिता ने पिछले दो वर्षों से जिला और राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं और पिछले वर्ष लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में प्रतिनिधित्व किया था। विद्यालय के प्राचार्य कैलाश पवार और परिवार के सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। अशिता यादव के पिता कैलाश यादव बालको में कार्यरत हैं।
        इस उपलब्धि से अशिता के विद्यालय और परिवार सहित पूरे जिले को गर्व है। अशिता की मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button