https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का आज 5 नवंबर को कुछ ही देर पहले ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिषेन ने अर्जुन का किरदार निभाया है, जो अपनी साधारण जिंदगी में एक्स्ट्राऑर्डिनरी चैलेंज फेस करता है।

फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर अभिषेक के प्रशंसकों के बीच अब मौजूद है। हाल ही में 'आई वांट टू टॉक' से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक आउट हुआ था। 'आई वांट टू टॉक' का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। आइए जानते हैं फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में क्या खास है।

'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर का ट्रेलर एक बीमार बाप (अभिषेक बच्चन-अर्जुन) और खुले विचार वाली बेटी (मिनी) के इर्द गिर्द घूमती है। अभिषेक एक स्पाइनल बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके पास वक्त बहुत कम है। वहीं, वह अपनी बीमारी के बीच अपनी बेटी की देख-रेख करते हैं। 

अभिषेक बच्चन ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस बाप-बेटी की इमोशनल कहानी का ट्रेलर साझा करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'जो सामान्य जीवन की तलाश में असाधारण चुनौतियों का सामना करता है'। इसके आगे अभिषेक ने लिखा, I want to talk 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

'आई वांट टू टॉक' का स्क्रीनप्ले और डायलॉग रितेश शाह ने लिखे हैं। रोनी लाहिरी और शील कुमार फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में पर्ले डे, अहिल्या बंबरू, अभिषेक बच्चन, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गोडार्ड और जॉनी लीवर ने अहम रोल निभाया है। 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के ट्रेलर से पहले फिल्म से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें अभिषेक येलो प्रिंट शॉर्ट और गाउन में देखा गया था। इस फिल्म को पोस्टर में अभिषेक  गाउन के बीच में मोटा पेट झलक रहा है, जोकि उनके रोल के मुताबिक है। पेट पर टांके जैसी एक लाइन भी खिंची हुई थी। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button