https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

मुख्यमंत्री ने किया बैंक की 8 शाखाओं का शुभारंभ कहा बैंकिंग क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों को प्रयास करना चाहिए कि लोगों को बैंकिंग के क्षेत्र में सुविधाएं सुगमता से मिले। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के तहत दूर सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में एचडीएफसी बैंक की ओर से 1.5 लाख पौधे उत्तराखण्ड में लगाने का निर्णय सराहनीय है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष वामी चिदानंद सरस्वती, श्री अरविन्द वोहरा, कन्ट्री हेड रिटेल ब्रांच बैंकिंग एचडीएफसी बैंक, श्री अखिलेश कुमार रॉय, ब्रांच बैंकिंग हेड एचडीएफसी बैंक आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button