https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ अव्वल, केंद्रीय मंत्री पाटिल ने जल संसाधन मंत्री कश्यप को दी बधाई

रायपुर. एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की. मंत्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री पाटिल काे बस्तर के ढोकरा आर्ट से निर्मित हाथी और पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय भेंट की.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान, अप्रतिम कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है. इस अवसर केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से छत्तीसगढ़ में विभागीय उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी. प्रदेश में जल संसाधन विभाग की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की गई. मंत्री कश्यप ने पाटिल को विभागीय कार्यों के अवलोकन व निरीक्षण के लिए छत्तीसगढ़ आने की बात कही.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button