https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-रायगढ़ और रायपुर में संजय और बजरंग अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर छापे, आईटी की रेड से व्यापारियों में हड़कंप

रायगढ़/रायपुर।

राजधानी रायपुर के बड़े ठेकेदार संजय और बजरंग अग्रवाल के ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की है। रायगढ़ सहित रायपुर के घरों के साथ अन्य ठिकानों पर जांच चल  रही है। रायगढ़ में राधेश्याम लेन्ध्रा के फर्म में ओडिसा से टीम पहुंची है। ऑफिस का गेट बंद करके जांच की जा रही है।

चार से पांच गाड़ियों में टीम पहुंची हुई है। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। आईटी की छापेमारी से रायगढ़ के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरएसए इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक हैं संजय अग्रवाल। आयकर विभाग की टीन ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईटी ने निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर रेड मारी है। टीम ने आरएसए इंफ्रा कंपनी (राधेश्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित मकान और कार्यालय समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर दबिश दी है। इस कार्रवाई में आईटी के 12 से अधिक अधिकारी शामिल हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button