https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक
Trending

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12:41 मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 22 अप्रैल को दोपहर 12:41 बजे खुलेंगे। आज यमुना जयंती पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में विधिवत पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया।

श्री यमनोत्री धाम
मां यमुना जी की उत्सव डोली भाई श्री सोमेश्वर देवता जी के साथ समारोह पूर्वक 22 अप्रैल को खुशीमठ से प्रात: 8: 25 पर यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि मां यमुना जी की उत्सव डोली भाई श्री सोमेश्वर देवता जी के साथ समारोह पूर्वक 22 अप्रैल को खुशीमठ से प्रात: 8: 25 पर यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी। जिसके बाद दोपहर 12:41 पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस अवसर पर शीतकालीन रावल ब्रह्मानंद उनियाल, मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, श्री यमुनोत्री महासभा अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व सचिव कृतेश्वर उनियाल आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button