उत्तराखंड
Trending

CM ने पौड़ी बस दुर्घटना स्थल पर पहुँचकर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज पौड़ी में बस दुर्घटना स्थल पर पहुँचकर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और NDRF, SDRF समेत पुलिस टीम को तेजी से रेस्क्यू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित उपचार करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री मंगलवार देर शाम से ही अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ले रहे थे। इस दौरान विधायक लैंसडाउन श्री दिलीप रावत, गढ़वाल आयुक्त श्री सुशील कुमार, डीआईजी करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी श्री विजय कुमार जोगदण्डे, एसएसपी श्री यशवंत सिंह चौहान मौजूद रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button