https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहपाठी से परेशान होकर मूकबधिर छात्रा ने की थी आत्महत्या, आश्रम की छत से कूदी थी

बिलासपुर.

मूक-बधिर छात्रा के आत्महत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी छात्र की मारपीट से परेशान होकर आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जांच में यह खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है.

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 12 दिसंबर को आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाली छात्रा कुमारी पल्लवी ने आत्महत्या कर ली थी. छत से छलांग लगाकर छात्रा ने सुसाइड किया था. घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने दिव्यांग छात्रा को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. यहां ICU में शाम तक इलाज चलने के बाद डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी. पल्लवी बोलने व सुनने नहीं सकती थी. सूरजपुर के ग्राम महगई निवासी आकाश रवि ने घटना से पहले पल्लवी के साथ मारपीट की थी. जिससे छात्रा काफी परेशान थी. पल्ल्वी ने इस बार की जानकारी कपनी बहन को वीडियो कॉल में दी थी. मामले में साइन लेंग्वेज एक्सपर्ट ने आरोपी आकाश से पूछताछ की. जिसके बाद आकाश ने आरोप स्वीकार लिया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 120 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button