https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कैंडल मार्च निकालकर फांसी की मांग, दो साल की मासूम से दुष्कर्म पर आक्रोश

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था। जिससे फांसी की सजा देने की मांग करते हुए शहर के नेता जी चौक से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाली गई। विधायक व्यास कश्यप भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए।

सोमवार की शाम 6.30 बजे नेता जी चौक और कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। गौरतलब है कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेक दिया था। परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। जोकि सौतेला पिता ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। शहर के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश था। जिससे लेकर विधायक व्यास कश्यप और बड़ी संख्या में शहर के लोगो ने कैंडल मार्च निकाली और वी फॉर जस्टिस के नारे के साथ पैदल चलकर कचहरी चौक में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग रखी है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button