https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नगर पंचायत नई लेदरी में निर्दलीय प्रत्याशी बना उपाध्यक्ष

"लगातार तीसरी बार इंद्र कुमार पटेल ने 09 मतों से हेट्रिक जीत का बनाया रिकार्ड"

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

नगर पंचायत नई लेदरी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इंद्र कुमार पटेल ने भाजपा प्रत्याशी निखिल यादव को 02 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

शासन के निर्देशानुसार यह चुनाव नगर पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 01 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा से निखिल यादव और निर्दलीय इंद्र कुमार पटेल ने आवेदन प्रस्तुत किया। संवीक्षा के बाद नामांकन वैध पाए गए और मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक मतदान संपन्न हुआ,

जिसमें कुल 16 में से 16 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के पश्चात इंद्र कुमार पटेल को 09 और निखिल यादव को 07 मत प्राप्त हुए। इस तरह 02 मतों से जीतकर इंद्र कुमार पटेल उपाध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए।

मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई और विजयी प्रत्याशी को पीठासीन अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button